उत्तराखंड दौरे पर राजनाथ सिंह, विकासनगर में करेंगे जनसभा

गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड आएंगे। राजनाथ सिंह देहरादून के विकासनगर में मोदी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विकास पर्व अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ जनता के बीच केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में किये गये विकास कार्यो का प्रचार-प्रसार करेंगे। विकासनगर में जनसभा से पहले राजनाथ सिंह देहरादून में
 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड आएंगे। राजनाथ सिंह देहरादून के विकासनगर में मोदी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विकास पर्व अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ जनता के बीच केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में किये गये विकास कार्यो का प्रचार-प्रसार करेंगे। विकासनगर में जनसभा से पहले राजनाथ सिंह देहरादून में ओएनजीसी ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करेंगे। शाम 5:30 बजे वह विकासनगर को रवाना होंगे। भाजपा गृहमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुट गई है। (पढ़ें-राजनाथ का देहरादून आना, राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा: कांग्रेस)