इस बार तीन दिन पहले दी मानसून ने दस्तक, झूम कर बरस रहे हैं बदरा

उत्तराखंड में इस बार मानसून ने तीन दिन पहले ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। पिछले साल की अपेक्षा तीन दिन पहले पहुंचा मानसून इस बार सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून इस बार सही समय पर पहुंचा
 

उत्तराखंड में इस बार मानसून ने तीन दिन पहले ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। पिछले साल की अपेक्षा तीन दिन पहले पहुंचा मानसून इस बार सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून इस बार सही समय पर पहुंचा है। हालांकि इसने अभी हरिद्वार को नहीं छुआ है। जबकि गढ़वाल और कुमाऊं के जिलों में अभी छिटपुट बारिश ही हुई है। लेकिन अगले कुछ दिन पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को मानसूनी बारिश से देहरादून समेत प्रदेश के 12 जिले बारिश से तरबतर हो गए। (पढ़ें-उत्तराखंड में राहत के बाद अब आफत बनी बारिश, अब तक 32 की मौत)