अखिरकार काटी गई घोड़े ‘शक्तिमान’ की टांग

देहरादून में घायल घोड़े शक्तिमान की टांग को आखिरकार ऑपरेशन के बाद काट दिया गया है। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे मुबंई से आई चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन के बाद शक्तिमान को बचाने के लिए उसकी टांग को ऑपरेशन के बाद शरीर से अलग कर दिया। दाते
 

देहरादून में घायल घोड़े शक्तिमान की टांग को आखिरकार ऑपरेशन के बाद काट दिया गया है। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे मुबंई से आई चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन के बाद शक्तिमान को बचाने के लिए उसकी टांग को ऑपरेशन के बाद शरीर से अलग कर दिया। दाते ने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि शक्तिमान को आर्टिफिशियल पैर लगाया जाएगा ताकि घोड़ा आसानी से खड़ा हो सके और चल भी सके। दाते ने कहा कि घोड़ा शक्तिमान हमेशा पुलिस परिवार का हिस्सा रहेगा और उसकी पूरी देखभाल की जाएगी। (पढ़ें – घोड़े की टांग टूटने के मामले में भाजयुमो नेता गिरफ्तार) (देखें वीडियो | BJP MLA नहीं , इस शख्स की वजह से टूटी घोड़े की टांग !)

जांच के बाद होगी कार्रवाई

वहीं एसएसपी दाते ने घोड़े पर हमला करने के आरोपी भाजपा विधायक गणेश जोशी पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि भाजपा विधायक पर जांच पूरी होने के बाद की कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। (पढ़ें- असहिष्णुता | भाजपा विधायक ने तोड़ी घोड़े की टांग)