CM और विधायकों के फोन टेप करा रही है मोदी सरकार: कांग्रेस
दंगे करा सकती है भाजपा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ये तक कह दिया कि कहीं उत्तराखंड में मुजफ्फरनगर और अयोध्या जैसी घटनाएं न दोहराई जाएं। उपाध्याय ने इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि वह सांप्रदायिक ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। (पढ़ें-गिरी गाज| विजय बहुगुणा का बेटा कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित) (पढ़ें-मुझ पर आरोप लगाने वाले पहले अपना गिरेबान में झांके: CM रावत)
साथ ही पीसीसी चीफ उपाध्याय ने दावा किया कि रावत सरकार को कोई खतरा नहीं है। सोमवार को हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप जड़ते हुए कहा कि जनता और मां गंगा उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 28 मार्च के बाद भाजपा को बेनकाब करने के लिए महासंकल्प यात्रा शुरू की जाएगी। एक सवाल के जवाब में किशोर ने कहा कि उन्होंने कभी भी पीडीएफ के मंत्रियों को हटाने की पैरवी नहीं की। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ 2017 के चुनाव के लिए कांग्रेस को अपनी रणनीति बनाने पर जोर दिया था। किशोर ने प्रदेश सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 28 मार्च तक का समय देने के लिए राज्यपाल का आभार भी जताया। (पढ़ें-मेरे लिए राज्य का हित पहले है, दबाव में झुकूंगा नहीं: हरीश रावत)