गिरी गाज| विजय बहुगुणा का बेटा कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

  1. Home
  2. Uttarakhand

गिरी गाज| विजय बहुगुणा का बेटा कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

उत्तराखंड में सरकार पर संकट में डालने वाले बागियों के करीबी व रिश्तेदार कांग्रेस संगठन के निशाने पर आ गए हैं। सोमवार को कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागियों में से एक पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे व कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।


उत्तराखंड में सरकार पर संकट में डालने वाले बागियों के करीबी व रिश्तेदार कांग्रेस संगठन के निशाने पर आ गए हैं। सोमवार को कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागियों में से एक पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे व कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसका साथ ही पार्टी ने प्रदेश संगठन सचिव अनिल गुप्ता को भी पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने अवगत कराया कि उक्त दोनों पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा में कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ मिलकर पार्टी विरोधी आचरण किया है तथा सम्यक विचारोपरान्त प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से इन देानों पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित करने की अनुसंशा की थी जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए दोनों केा तत्काल प्रभाव से छः वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि साकेत बहुगुण कांग्रेस के टिकट पर टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। साकेत बहुगुणा और अनिल गुप्ता पर बागियों का साथ देने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे