उत्तराखंड पुलिस में एक हजार महिला कांस्टेबल और 150 महिला दरोगाओं की होगी भर्ती

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड पुलिस में एक हजार महिला कांस्टेबल और 150 महिला दरोगाओं की होगी भर्ती

उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने का सपना संजाए महिलाओं की मुराद जल्द पूरी होने वाली है। उत्तराखंड सरकार के कार्मिक, वित्त व गृह विभाग के बीच झूल रही फाइल पर शासन ने बृहस्पतिवार को 1000 महिला कांस्टेबल व 150 महिला दरोगाओं की भर्ती को मंजूरी दे दी है। भर्ती का शासनादेश भी जारी हो चुका


उत्तराखंड पुलिस में एक हजार महिला कांस्टेबल और 150 महिला दरोगाओं की होगी भर्ती

उत्तराखंड पुलिस में एक हजार महिला कांस्टेबल और 150 महिला दरोगाओं की होगी भर्तीउत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने का सपना संजाए महिलाओं की मुराद जल्द पूरी होने वाली है। उत्तराखंड सरकार के कार्मिक, वित्त व गृह विभाग के बीच झूल रही फाइल पर शासन ने बृहस्पतिवार को 1000 महिला कांस्टेबल व 150 महिला दरोगाओं की भर्ती को मंजूरी दे दी है। भर्ती का शासनादेश भी जारी हो चुका है और पुलिस मुख्यालय को तत्काल प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। शासनादेश के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस नें एक हजार महिला कांस्टेबल व डेढ़ सौ महिला दरोगाओं की विशेष भर्ती होगी। इस भर्ती के बाद राज्य के हर थाने में न्यूनतम एक महिला दरोगा व दो महिला कांस्टेबल का मानक पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करीब सवा साल पहले राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की घोषणा करते हुए विशेष महिला भर्ती करने को कहा था।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub