ऑस्कर अवॉर्ड्स में होगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा

  1. Home
  2. Entertainment

ऑस्कर अवॉर्ड्स में होगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा

लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम 28 फरवरी को आयोजित होने वाले 88वें एकेडमी अवार्ड कार्यक्रम में 13 प्रस्तुतकर्ताओं की सूची में शामिल किया गया है। कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट ने इसकी जानकारी दी है। प्रियंका को उनके अमेरिकन टेलीविजन श्रंखला ‘क्वांटिको’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। प्रियंका के अलावा


लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम 28 फरवरी को आयोजित होने वाले 88वें एकेडमी अवार्ड कार्यक्रम में 13 प्रस्तुतकर्ताओं की सूची में शामिल किया गया है। कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट ने इसकी जानकारी दी है। प्रियंका को उनके अमेरिकन टेलीविजन श्रंखला ‘क्वांटिको’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। प्रियंका के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में अन्य वैश्विक स्तर की हस्तियों के नाम शामिल हैं। इनमें स्टीव कैरेल, क्विंसी जोन्स, ब्युंग-हुन ली, जेरेड लेटो, जुलियाना मोरी, ओलिविया मुन, मार्गट रॉबी, जेसन सेगल, एंडी सर्किस, जेके सिम्मोन्स, केरी वाशिंगटन एंड रीसी विथरस्पून शामिल हैं। इस खबर पर, ‘बाजीराव मस्तानी’ की 33 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में ट्वीट किया ‘बेहद उत्साहित.. एकेडमी.. इस रात तो नींद ही नहीं आएगी।’ घोषणा के बाद से ट्विटर पर उन्हें उनके प्रशंसकों, बॉलीवुड के सहयोगियों और आलोचकों के बधाई संदेशों की भरमार हो गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे