प्रोफेसर का एयर इंडिया पर आरोप- नहीं मिली व्हीलचेयर, विमान से रेंगकर उतरना पड़ा

  1. Home
  2. Uttarakhand

प्रोफेसर का एयर इंडिया पर आरोप- नहीं मिली व्हीलचेयर, विमान से रेंगकर उतरना पड़ा

नई दिल्ली। एक दिव्यांग महिला यात्री ने एयर इंडिया पर आरोप लगाया है कि उसके स्टाफ ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद प्लेन से उतरने के लिए व्हीलचेयर नहीं दी गई। जिसके बाद आखिरकार महिला को रेंगकर प्लेन से उतरना पड़ा। दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अनीता घई ने शुक्रवार को एयर इंडिया की देहरादून से


प्रोफेसर का एयर इंडिया पर आरोप- नहीं मिली व्हीलचेयर, विमान से रेंगकर उतरना पड़ा

प्रोफेसर का एयर इंडिया पर आरोप- नहीं मिली व्हीलचेयर, विमान से रेंगकर उतरना पड़ानई दिल्ली। एक दिव्यांग महिला यात्री ने एयर इंडिया पर आरोप लगाया है कि उसके स्टाफ ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद प्लेन से उतरने के लिए व्हीलचेयर नहीं दी गई। जिसके बाद आखिरकार महिला को रेंगकर प्लेन से उतरना पड़ा। दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अनीता घई ने शुक्रवार को एयर इंडिया की देहरादून से दिल्ली की फ्लाइट ली थी। अनीता घई के मुताबिक जब उनकी फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया तो एयर इंडिया स्टॉफ से कई बार मिन्नतें करने के बाद भी उन्हें व्हीलचेयर नहीं दी गई। प्रोफेसर घई ने बताया कि व्हीलचेयर के लिए वे करीब 1 घंटा इंतजार करती रहीं, लेकिन उनके लिए कोई व्हीलचेयर नहीं लाई गई, जिसके बाद उन्हें मजबूरन उन्हें रेंगकर प्लेन से उतरना पड़ा। अनीता घई के मुताबिक उन्हें एराइवल हॉल में व्हीलचेयर उपलब्ध कराया गया जबकि वहीं एयर इंडिया का कहना है कि हम यात्री की सुरक्षा और आराम का पूरा ख्याल रखते हैं। चूंकि विमान कुछ दूरी पर पार्क हुआ था, इसलिए व्हीलचेयर आने में कुछ वक्त लगा। एयर इंडिया का ये भी कहना है कि यदि उसकी वजह से कई असुविधा हुई है, तो वह इसके लिए खेद प्रकट करता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे