केदारनाथ के लिए भेजी गई 1008 राशन किट, मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

  1. Home
  2. Dehradun

केदारनाथ के लिए भेजी गई 1008 राशन किट, मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति एवं बाबा केदारनाथ धाम सेवा समिति द्वारा रुद्रप्रयाग (केदारनाथ) हेतु दी गई राशन सामग्री वाहन का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री आवास से किया। अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति एवं केदारनाथ धाम सेवा समिति द्वारा पिछले 3 वर्षों से केदारनाथ


केदारनाथ के लिए भेजी गई 1008 राशन किट, मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति एवं बाबा केदारनाथ धाम सेवा समिति द्वारा रुद्रप्रयाग (केदारनाथ) हेतु दी गई राशन सामग्री वाहन का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री आवास से किया।

अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति एवं केदारनाथ धाम सेवा समिति द्वारा पिछले 3 वर्षों से केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लगातार 51 दिनों तक भंडारा दिया जाता था। इस वर्ष कोविड-19 के दृष्टिगत इन दोनों समितियों ने रुद्रप्रयाग (केदारनाथ) के लिए 1008 राशन किट दिए हैं।

केदारनाथ के लिए भेजी गई 1008 राशन किट, मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

इस अवसर पर वन मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक खजान दास, अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति अलवर से मनोज शर्मा, बाबा केदारनाथ धाम सेवा समिति अलवर से जय शिव गुप्ता आदि उपस्थित थे।।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे