उत्तराखंड | रासायनिक आपदा से कैसे निपटेंगे, चार जिलों में होगी मॉक ड्रिल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | रासायनिक आपदा से कैसे निपटेंगे, चार जिलों में होगी मॉक ड्रिल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आज सचिवालय सभागार में राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा ‘‘ औद्योगिक क्षेत्रों में रासायनिक आपदा’’ के विशेष परिपेक्ष्य में टेबल टॉप एक्ससाइज का आयोजन किया गया। इस टेबल टॉप एक्ससाइज का मुख्य उद्देश्य राज्य के 04 जनपदों हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल एवं


उत्तराखंड | रासायनिक आपदा से कैसे निपटेंगे, चार जिलों में होगी मॉक ड्रिल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आज सचिवालय सभागार में राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा ‘‘ औद्योगिक क्षेत्रों में रासायनिक आपदा’’ के विशेष परिपेक्ष्य में टेबल टॉप एक्ससाइज का आयोजन किया गया।

इस टेबल टॉप एक्ससाइज का मुख्य उद्देश्य राज्य के 04 जनपदों हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल एवं देहरादून में दिनांक 12 फरवरी को होने वाले मॉक अभ्यास से पूर्व तैयारी सुदृढ़ किया जाना है। इस मॉक अभ्यास में लगभग 40 मेजर एक्सीडेन्ट हैजर्ड (एम.ए.एच.) उद्योगों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

अभ्यास में आपदा के भीषण परिदृश्य की परिकल्पना की जायेगी जिसमें भूकंप के साथ-साथ उद्योगों में प्रयोग होने वाली गैस जहरीली गैस का रिसाव व आग प्रमुख है। सभी जनपदों को रासायनिक आपदा के पृथक-पृथक परिदृश्यों से अवगत कराया गया। साथ ही साथ जिलों व वहां स्थापित उद्योगों के ऑन-प्लॉन व रिस्पॉन्स के बारे में चर्चा-परिचर्चा की गयी।उत्तराखंड | रासायनिक आपदा से कैसे निपटेंगे, चार जिलों में होगी मॉक ड्रिल

इस टेबल टॉप अभ्यास के दौरान एन.डी.एम.ए. के मेजन जनरल वी.के.दत्ता, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव(प्रभारी) एस.ए. मुरूगेशन, आई जी एस.डी.आर.एफ संजय गुंज्याल, अपर मुख्य अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल, यू.एस.डी.एम.ए. पुलिस, आर्मी, पैरामिलट्री, एन.डी.आर.एफ., पशुपालन, पेयजल, स्वास्थ्य, लो.नि.वि., विद्युत विभाग, राजस्व, उड्डयन, खाद्य आपूर्ति, परिवहन व औद्योगिक इकाईयों के आला अधिकारी उपस्थित थे।

  youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे