उत्तराखंड | 16 साल की किशोरी की हत्या के बाद श्मशान घाट पर फेंका शव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | 16 साल की किशोरी की हत्या के बाद श्मशान घाट पर फेंका शव

लालकुआं (उत्तराखंड पोस्ट) लालकुआं के पश्चिमी राजीवनगर घोड़ानाला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ।यहां घोड़ानाला बिंदुखत्ता के श्मशान घाट पर 16 साल की किशोरी का शव पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक किशोरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की बताई जा रही है। किशोरी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी


लालकुआं (उत्तराखंड पोस्ट) लालकुआं के पश्चिमी राजीवनगर घोड़ानाला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ।यहां घोड़ानाला बिंदुखत्ता के श्मशान घाट पर 16 साल की किशोरी का शव पड़ा मिला।

जानकारी के मुताबिक किशोरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की बताई जा रही है। किशोरी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वो यहां अपने चाचा के घर आई थी। चाचा का कहना है कि आरती अचानक घर से गायब हो गई थी। उन्होंने आरती के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो, आरती का शह घोड़ानाला बिंदुखत्ता के श्मशान घाट पर पड़ा मिला।उसके गले पर सूजन थी। गले पर निशान भी नजर आ रहे हैं। उसके चाचा ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे