BJP प्रत्याशी के वाहन से मिले साढ़े तीन लाख रुपये

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

BJP प्रत्याशी के वाहन से मिले साढ़े तीन लाख रुपये

बागेश्वर जनपद के कपकोट से भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह भौर्याल के दो वाहनों से पुलिस ने 3.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद राशि तथा एक वाहन भी सीज किया है। दरअसल, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह कमेड़ी देवी क्षेत्र के भ्रमण पर थे। वहां वाहनों की चेकिंग के दौरान


BJP प्रत्याशी के वाहन से मिले साढ़े तीन लाख रुपये

बागेश्वर जनपद के कपकोट से भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह भौर्याल के दो वाहनों से पुलिस ने 3.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद राशि तथा एक वाहन भी सीज किया है।

दरअसल, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह कमेड़ी देवी क्षेत्र के भ्रमण पर थे। वहां वाहनों की चेकिंग के दौरान उन्होंने उड़न दस्ता टीम के साथ जिलाधिकारी व एसपी ने वाहन 30 हजार की राशि बरामद की। वाहन जगदीश चौहान के नाम से पंजीकृत है।

वाहन में प्रत्याशी बलवंत सिंह भौर्याल के पुत्र भी थे। उन्होंने टीम को बताया कि वह भुगतान के लिए राशि लेकर जा रहे हैं, लेकिन बिल नहीं दिखाया तो उड़नदस्ता टीम ने 30 हजार की राशि सीज कर ली। इधर, होराली में भी प्रत्याशी के वाहन बोलेरो से 3.20 लाख की राशि बरामद की गई।

उड़न दस्ता टीम के सुनील कुमार, पूरन चंद्र जोशी ने कार्रवाई कर कुल 3.50 लाख की राशि सहित बोलेरो को सीज कर दिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे