बड़ा हादसा | मॉल में आग लगने से 37 की मौत, करीब 69 लोग लापता

  1. Home
  2. Country

बड़ा हादसा | मॉल में आग लगने से 37 की मौत, करीब 69 लोग लापता

केमरोफो (रूस) (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) रूस के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई है। जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अभी करीब 69 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों के मॉल में फंसे होने की भी खबर है। घटना रूस के साइबेरियाई


बड़ा हादसा | मॉल में आग लगने से 37 की मौत, करीब 69 लोग लापता

केमरोफो (रूस) (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) रूस के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई है। जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अभी करीब 69 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों के मॉल में फंसे होने की भी खबर है। घटना रूस के साइबेरियाई शहर केमरोफो में विंटर चेरी मॉल की है।

खबर के मुताबिक लापता लोगों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं। आग चौथे माले पर लगी है। आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं, लेकिन अभी भी वहां पर धुएं का एक बड़ा गुबार है। इस घटना के बाद चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ है। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए चौथे माले से ही छलांग दी।

बड़ा हादसा | मॉल में आग लगने से 37 की मौत, करीब 69 लोग लापता

आग बुझाने के लिए लगभग 200 से अधिक फायरब्रिगेड कर्मी मौजूद हैं। मॉल के एक हिस्से में मौजूद जू में लगभग 200 जानवर थे। वह किस परिस्थिति में हैं इसकी कोई खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस लोगों की मदद कर रही है। (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे