उत्तराखंड | ऊधमसिंह नगर से पकड़े चारों लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | ऊधमसिंह नगर से पकड़े चारों लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)निदेशक, एनएचएम युगल किशोर पंत ने बताया कि कोविड-19 के संबंध में आज 221 सेम्पल की रिपोर्ट आई है, इनमें से 04 पॉजिटिव केस हैं। ये चारों लोग ऊधमसिंहनगर की सीमा पर पुलिस द्वारा पकड़े गए थे। उन्होंने बताया कि पकड़ते ही उन्हें संस्थागत क्वारेंटाईन रखा गया था। इनमें 02 महाराष्ट्र, 01 गुजरात


उत्तराखंड | ऊधमसिंह नगर से पकड़े चारों लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)निदेशक, एनएचएम युगल किशोर पंत ने बताया कि कोविड-19 के संबंध में आज 221 सेम्पल की रिपोर्ट आई है, इनमें से 04 पॉजिटिव केस हैं। ये चारों लोग ऊधमसिंहनगर की सीमा पर पुलिस द्वारा पकड़े गए थे।

उन्होंने बताया कि पकड़ते ही उन्हें संस्थागत क्वारेंटाईन रखा गया था। इनमें 02 महाराष्ट्र, 01 गुजरात व 01 हरियाणा से आ रहे थे।

पंत ने बताया कि राज्य में पॉजिटिव केस की दर 0.76 प्रतिशत है। रिकवरी रेट 69 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। हमारे यहां औसत रिकवरी टाईम 16 दिन है। हमारी फेटैलिटी (मृत्यु) रेट 1.49 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय दर 3.32 है। आज 04 पॉजिटीव केस आने से हमारी डबलिंग रेट 38 दिन है। देश की डबलिंग रेट 10.9 है।

लॉकडाउन में फंसे 23794 लोगों को वापस ला चुकी है त्रिवेंद्र सरकार, इतने और बाकी

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे