उत्तराखंड में होगा कमाल, सीएम आवास के एक पेड़ में लगेंगे 42 प्रजातियों के आम

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में होगा कमाल, सीएम आवास के एक पेड़ में लगेंगे 42 प्रजातियों के आम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में उद्यान विभाग द्वारा एक पेड पर आम की 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग की गयी। अरूनिमा, अरूनिका, अम्लिका, सूर्या, लालिमा, मल्लिका, निलय, आम्रपाली इत्यादि को मिलाकर कुल 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग एक पेड पर की गयी। मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून डाॅ0 मिनाक्षी जोशी द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह


उत्तराखंड में होगा कमाल, सीएम आवास के एक पेड़ में लगेंगे 42 प्रजातियों के आम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में उद्यान विभाग द्वारा एक पेड पर आम की 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग की गयी। अरूनिमा, अरूनिका, अम्लिका, सूर्या, लालिमा, मल्लिका, निलय, आम्रपाली इत्यादि को मिलाकर कुल 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग एक पेड पर की गयी।


मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून डाॅ0 मिनाक्षी जोशी द्वारा मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत को इन प्रजातियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी।

आवास परिसर में मौनपालन से भी इस वर्ष 22 कि0ग्रा0 शहद का उत्पादन हुआ तथा मुख्यमंत्री द्वारा आज पुनः मौनपालन को बढ़ावा देने हेतु योजना बनाने हेतु निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री द्वारा उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को आवास परिसर में औद्यानिकी की अन्य गतिविधियां भी शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया। पुरोहित द्वारा बताया कि आवास परिसर में अगले वर्ष तक अनुमानित आम की 200 से भी अधिक प्रजातियाँ लगायी जायेंगी।

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशख़बरी, नीचे वीडियो में जानिए-

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे