उत्तराखंड| किशोरी से एक साल से सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड| किशोरी से एक साल से सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा से एक शर्मसाक करने वाला मामला सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां एक गांव में अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक साल सेसामूहिक दुराचार हो रहा है जिसमें उसके दो सगे भाई समेत पांच लोग शामिल है। बताया गया कि पेट दर्द होने पर किशोरी


अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा से एक शर्मसाक करने वाला मामला सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां एक गांव में अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक साल सेसामूहिक दुराचार हो रहा है जिसमें उसके दो सगे भाई समेत पांच लोग शामिल है।

बताया गया कि पेट दर्द होने पर किशोरी को महिला अस्पताल लाया गया तो उसका सात माह का गर्भ निकला। प्रसव पीड़ा के दौरान उसका गर्भपात हो गया। राजस्व पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ 376 आईपीसी और 4:6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि पेट दर्द होने पर किशोरी को परिजन गत दिवस महिला अस्पताल में लाए थे। अल्ट्रासाउंड जांच में सात महीने का गर्भ होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि पांच लोग पिछले एक साल से उसके साथ दुराचार कर रहे थे। इसमें उसके दो सगे भाई, एक पिता-पुत्र और एक अधेड़ शामिल है, जिसके बेटे का आज विवाह भी है।

मामला सामने आने के बाद राजस्व पुलिस ने भ्रूण का विसरा ले लिया है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि यह गंभीर प्रवृत्ति का अपराध है। जिलाधिकारी से मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की गई है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे