उत्तराखंड के इस जिले में है देश के पांच सबसे ताकतवर लोगों का घर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड के इस जिले में है देश के पांच सबसे ताकतवर लोगों का घर

उत्तराखंड को देवों की भूमि के साथ ही वीरों की भूमि भी कहा जाता है। यही देवभूमि का एक जिला इस वक्त देश के सबसे पांच ताकतवर और लोकप्रिय लोगों का घर है। राजनीति से लेकर सेना के शीर्ष पदों पर इस जिले के लोग आसीन हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक


उत्तराखंड को देवों की भूमि के साथ ही वीरों की भूमि भी कहा जाता है। यही देवभूमि का एक जिला इस वक्त देश के सबसे पांच ताकतवर और लोकप्रिय लोगों का घर है। राजनीति से लेकर सेना के शीर्ष पदों पर इस जिले के लोग आसीन हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के पहाड़ी जिले पौड़ी की। ये देश का इकलौता ऐसा जिला है जिसके दो लोग दो अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री हैं। इतना ही नहीं हिंदुस्तान की सेना के शीर्ष पद पर भी इस जिले का कब्जा है तो देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों के मुखिया भी इस जिले से आते हैं।

आईए नीचे जानते हैं विस्तार से देश के उन पांच ताकतवर और लोकप्रिय शख्सियतों के बारे में जिनका जन्म इस जिले में हुआ था।

योगी आदित्यनाथ | देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के नव नवेले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जिवका असली नाम अजय सिंह बिष्ट है, पौड़ी जिले के ही रहने वाले हैं। आदित्यनाथ योगी का जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचौर गांव में हुआ था। आदित्यनाथ योगी यूपी के मुख्यमंत्री होने के साथ ही गोरखपुर मठ के महंत भी हैं। योगी यूपी की गोरखपुर सीट से 1998 से लगातार 5 बार सांसद रहे हैं।

उत्तराखंड के इस जिले में है देश के पांच सबसे ताकतवर लोगों का घर

त्रिवेंद्र सिंह रावत | उत्तराखंड के नए नवेले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म भी पौड़ी जिले में ही हुआ था। रावत पौड़ी गढ़वाल के खैरासेन गांव में पैदा हुए थे। रावत 2002 में पहली बार डोईवाला सीट से एमएलए बने, तब से वहां से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। साथ ही रावत झारखंड राज्य के बीजेपी प्रभारी भी हैं। ये आरएसएस के प्रचारक रहे हैं और अमित शाह के काफी करीबी बताये जाते हैं।

उत्तराखंड के इस जिले में है देश के पांच सबसे ताकतवर लोगों का घर

 

अजित डोभाल | भारत के जेम्स बॉन्ड कहे जाने वाले अजीत डोभाल देश के NSA (नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर) हैं। डोभाल का जन्म पौड़ी गढ़वाल के घीड़ी बानेलस्यूं में हुआ था। डोभाल 1968 बैच के आइपीएस ऑफिसर हैं। मई 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद डोभाल को NSA बनाया गया था।  डोभाल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में आईबी के निदेशक भी रहे हैं। साथ ही वे वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी के भी काफी करीबी हैं। कंधार हाईजैक हो या पाकिस्तान में दाऊद का पीछा करना, ऐसे न जाने कितने ऑपरेशन को इन्होने अंजाम दिया है।

बिपिन रावत | भारतीय आर्मी के चीफ जनरल बिपिन का जन्म भी पौड़ी जिले में ही हुआ था।  रावत दिसम्बर 2016 में देश के 27वें आर्मी चीफ बने। रावत को उनके दो सीनियर ऑफिसर्स लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और पी एम हरीज को पीछे छोड़ आर्मी चीफ बनाया गया था। रावत के पिता लछु सिंह रावत भी आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल थे। रावत ने 1978 में आर्मी ज्वाइन की थी। रावत जनरल दलबीर सिंह सुहाग के बाद गोरखा राइफल से लगातार दूसरे चीफ बने हैं। रावत 2008 में कांगो में यूएन के शांति ऑपरेशन के दौरान इंडियन ब्रिगेड के हेड भी रह चुके हैं।

अनिल कुमार धस्माना | धस्माना का जन्म भी उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ही हुआ था। धस्माना 1981 बैच के आइपीएस ऑफिसर हैं। इन्होने 1993 में रॉ ज्वाइन किया था। बाहरी खुफिया एजेंसियों के पाकिस्तान डेस्क के साथ बड़े पैमाने पर काम कर चुके हैं। धस्माना अजीत डोभाल के काफी करीबी माने जाते हैं।

उत्तराखंड के इस जिले में है देश के पांच सबसे ताकतवर लोगों का घर

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे