रिश्वत लेते पकड़े गए क्लर्क ने खेतों में छिपाकर रखे थे 54 लाख रूपए

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

रिश्वत लेते पकड़े गए क्लर्क ने खेतों में छिपाकर रखे थे 54 लाख रूपए

लैंसडाउन में चार लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए गढ़वाल राइफल में कार्यरत सिविल क्लर्क के पास से लाखों की नकदी मिली है। सीबीआई ने क्लर्क से कड़ी पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 54 लाख रूपए बरामद किए हैं। रिश्वतखोर क्लर्क ने 54 लाख रुपए खेतों में छिपा कर रखे हुए थे। इसके


लैंसडाउन में चार लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए गढ़वाल राइफल में कार्यरत सिविल क्लर्क के पास से लाखों की नकदी मिली है।

सीबीआई ने क्लर्क से कड़ी पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 54 लाख रूपए बरामद किए हैं। रिश्वतखोर क्लर्क ने 54 लाख रुपए खेतों में छिपा कर रखे हुए थे। इसके साथ ही क्लर्क के पास से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं।

एक मामूली क्लर्क के पास से आधा करोड़ से ज्यादा की नकदी और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिलने से हर कोई हैरान है।

गौरतलब है कि आरोपी क्लर्क एक सेना के एक रिटायर्ड जवान से उसकी पेंशन और एरियर का भुगतान कराने के बदले 4 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। जब क्लर्क ने कोई रास्ता नहीं दिया तो जवान ने सिविल क्लर्क की सीबीआई में शिकायत की। सीबीआई की टीम ने लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल मुख्यालय में सिविल क्लर्क प्रताप सिंह को रंगे हाथों धूस लेते हुए गिरफ्तार किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे