अल्मोड़ा में 75 साल की वृद्धा की हत्या, घर के अंदर मिला लहूलुहान शव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

अल्मोड़ा में 75 साल की वृद्धा की हत्या, घर के अंदर मिला लहूलुहान शव

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) मौलेखाल तहसील के ग्राम पंचायत थात तराड़ के थात गांव में एक 75 साल की वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव खून से लथपथ घर के अंदर पड़ा मिला। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक तुलसी देवी पत्नी दीवान सिंह का मकान


अल्मोड़ा में 75 साल की वृद्धा की हत्या, घर के अंदर मिला लहूलुहान शव

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) मौलेखाल तहसील के ग्राम पंचायत थात तराड़ के थात गांव में एक 75 साल की वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव खून से लथपथ घर के अंदर पड़ा मिला। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक तुलसी देवी पत्नी दीवान सिंह का मकान गांव की आबादी क्षेत्र से कुछ दूरी पर है। वह बकरी पालन कर जीवन यापन करती थी। उसका पुत्र गंगा सिंह रामनगर में होटल में काम करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। बहू राधा देवी ने सास तुलसी से रविवार सुबह फोन पर बात की, लेकिन रात में फोन मिलाया तो नहीं मिला।सोमवार सुबह जब बात नहीं हुई तो पड़ोसी से जानकारी ली। उसने बताया कि तुलसी रात से कहीं नहीं दिखाई दी।  ग्रामीण सोमवार को तुलसी को तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।अल्मोड़ा में 75 साल की वृद्धा की हत्या, घर के अंदर मिला लहूलुहान शव

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने मकान के पीछे के कमरे के दरवाजे पर बाहर से लगा कुंडा खोलकर देखा तो वह अंदर जमीन पर मुंह के बल लहूलूहान पड़ी थी और चारों ओर खून फैला था। पास ही एक डंडा व गेहूं पीसने वाले चाक का पत्थर भी पड़ा था।सूचना पर देवायल के राजस्व उप निरीक्षक अमित भंडारी और पंकज बिष्ट मौके पर पहुंचे। इस बीच, पुत्र गंगा सिंह भी घर पहुंच गया। राजस्व उप निरीक्षक भंडारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे