उत्तराखंड में अब तक 78 संक्रमित, जानिए किस जिले में कितने मामले, कितने ठीक हुए

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड में अब तक 78 संक्रमित, जानिए किस जिले में कितने मामले, कितने ठीक हुए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना अब रफ्तार पकड़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 6 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को 363 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें 357 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून में तीन


उत्तराखंड में अब तक 78 संक्रमित, जानिए किस जिले में कितने मामले, कितने ठीक हुए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना अब रफ्तार पकड़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 6 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को 363 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें 357 सैंपल निगेटिव मिले हैं।

देहरादून में तीन नए केस | देहरादून जिले के मसूरी में 36 वर्षीय महिला, रायपुर में 36 वर्षीय व्यक्ति और डालनवाला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि मसूरी और डालनवाला में संक्रमित महिला व पुरुष दिल्ली से लौटे थे। रायपुर का संक्रमित व्यक्ति महाराष्ट्र के गौरेगांव से लौटा था। तीनों संक्रमित मरीजों का सैंपल आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान लिया गया था।

ऊधम सिंह नगर में तीन नए केस | गुरुवार को ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर और खटीमा में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। रुद्रपुर अस्पताल से 10 साल की बच्ची का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जबकि कंबाइंड हास्पिटल खटीमा से मुंबई के अंधेरी से आए 35 और 36 वर्ष के दो युवकों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इन तीनों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेशन कर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

उत्तराखंड | लॉकडाउन में इस जिले के लोगों को बड़ी राहत, बिना पास के आ-जा सकेंगे

78 कोरोना संक्रमित | प्रदेश में गुरुवार को 6 नए रेस सामने आनेके बाद कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या अब 78 हो गई है।

50 लोग ठीक | कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है तो ठीक होने वालों की रफ्तार भी बढ़ रही है। अब तक 50 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

नीचे जानिए किस जिले में सामने आए कितने केस-

जनपद             संक्रमित        ठीक हुए मरीज

  • देहरादून          39              28
  • हरिद्वार           07              06
  • नैनीताल          12              10
  • ऊधमसिंह नगर  16              04
  • उत्तरकाशी       01                –
  • अल्मोड़ा          02              01
  • पौड़ी              01              01

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे