8 साल की बच्ची को ‘कैम्ब्रिज ऐनालिटिका स्कैंडल’ ने दिलाया पपी

  1. Home
  2. Country

8 साल की बच्ची को ‘कैम्ब्रिज ऐनालिटिका स्कैंडल’ ने दिलाया पपी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) अक्सर बच्चे अपनी पसंद की चीजों के लिए जिद करते है, ओर जब उनकी जिद पूरी नही होती तो वो कुछ ऐसा करते है जिससे की उन्हें उनकी पसंदीदा चीज मिल जाए। ऐसा ही कुछ एक 8 साल की बच्ची ने किया जिसे एक पपी चाहिए था। बच्ची ने फेसबुक से 5


8 साल की बच्ची को ‘कैम्ब्रिज ऐनालिटिका स्कैंडल’ ने दिलाया पपी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) अक्सर बच्चे अपनी पसंद की चीजों के लिए जिद करते है, ओर जब उनकी जिद पूरी नही होती तो वो कुछ ऐसा करते है जिससे की उन्हें उनकी पसंदीदा चीज मिल जाए। ऐसा ही कुछ एक 8 साल की बच्ची ने किया जिसे एक पपी चाहिए था। बच्ची ने फेसबुक से 5 करोड़ यूजर्स के डेटा चोरी करने वाले कैम्ब्रिज ऐनालिटिका स्कैंडल का इस्तेमाल अपने लिए एक पपी खरीदवाने के लिए किया। आर्थिक मामलों की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार ब्रेंडन ग्रीले न एक फोटो ट्वीट की, जिसमें उनकी 8 साल की बेटी एक पपी खरीदने की मांग कर रही है।

ब्रेंडन कैम्ब्रिज ऐनालिटिका से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और यह बात उनकी बेटी को अच्छे से पता थी। 8 साल की इस बच्ची ने अखबार के 13वें पेज पर बड़े-बड़े अक्षरों में पिता से एक पपी खरीद देने को कहा। इस पेज पर कैम्ब्रिज ऐनालिटिका की खबर थी। जैसे ही ब्रेंडन ने वह पन्ना पलटा उन्हें अपनी बेटी का लिखा मेसेज दिखा, ‘क्या मुझे पपी मिल सकता है?’ नीचे छोटे अक्षरों में बच्ची ने लिखा था, ‘असली वाला’।

8 साल की बच्ची को ‘कैम्ब्रिज ऐनालिटिका स्कैंडल’ ने दिलाया पपी

ब्रेंडन के इस ट्वीट को 30 हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया और डेढ़ लाख से ज्यादा ने लाइक किया। इतना ही नहीं लोग ब्रेंडन से बेटी को पपी खरीद कर देने को कहने लगे। इस ट्वीट को हैरी पॉटर के ऑथर जे. के रोलिंग तक ने ट्वीट किया। बल्कि ब्रेंडन पर इतना दबाव बना दिया गया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए पपी खरीद दिया। अपने पहले ट्वीट के 11 घंटे बाद ब्रेंडन ने ट्वीट किया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए पपी खरीद दिया है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे