उत्तराखंड | 85 PCS अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा, सरकार ने भेजा नोटिस

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | 85 PCS अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा, सरकार ने भेजा नोटिस

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार के 156 पीसीएस अफसरों में से 85 पीसीएस अफसरों ने शासन को अपनी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है। जिसके बाद सरकार ने इन अफसरों को नोटिस जारी किया है। सभी अफसरों को 15 अक्तूबर तक संपत्ति का ब्योरा देना था लेकिन अफसरों ने इसकी जानकारी नहीं दी। आपको


उत्तराखंड | 85 PCS अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा, सरकार ने भेजा नोटिस

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार के 156 पीसीएस अफसरों में से 85 पीसीएस अफसरों ने शासन को अपनी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है। जिसके बाद सरकार ने इन अफसरों को नोटिस जारी किया है।  सभी अफसरों को 15 अक्तूबर तक संपत्ति का ब्योरा देना था लेकिन अफसरों ने इसकी जानकारी नहीं दी।

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने सभी लोकसेवकों के लिए संपत्ति का ब्योरा अनिवार्य रूप से देने का प्रावधान किया है। लेकिन इसके बाद भी कई अफसर संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।

उत्तराखंड | 85 PCS अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा, सरकार ने भेजा नोटिस

इन सभी पीसीएस अधिकारियों को प्रभारी सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) भूपाल सिंह मनराल ने नोटिस जारी किया है। इन सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे