बागेश्वर में ढहा मकान, एक की मौत, 15 लोग घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर में ढहा मकान, एक की मौत, 15 लोग घायल

बागेश्वर(उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ के गांव ढलौना में देर रात एक मकान ढह गया। जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि 15 लोग घायल हैं। घायलों को आज सुबह सीएचसी कांडा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घर में जागर चल रहा था। जिसमें ग्रामीणों के साथ ही मेहमान भी शामिल होने आए


बागेश्वर में ढहा मकान, एक की मौत, 15 लोग घायल

बागेश्वर(उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ के गांव ढलौना में देर रात एक मकान ढह गया। जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि 15 लोग घायल हैं। घायलों को आज सुबह सीएचसी कांडा में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घर में जागर चल रहा था। जिसमें ग्रामीणों के साथ ही मेहमान भी शामिल होने आए थे। देर रात तक जागर चला। जागर पर देवता भी झूमे और लोग भी। जिससे मकान हिल गया। इसके बाद ग्रामीण तो अपने घर चले गए, लेकिन मेहमान वहीं एक ही मकान में सो गए।बागेश्वर में ढहा मकान, एक की मौत, 15 लोग घायल

देर रात को जैसे ही लोग कुछ देर सो पाये थे। इस बीच अचानक से मकान ढह गया। मलबे में दबने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub