राजभवन कूच कर रहे ‘आप’ कार्यकर्ता गिरफ्तार

  1. Home
  2. Dehradun

राजभवन कूच कर रहे ‘आप’ कार्यकर्ता गिरफ्तार

उत्तराखंड के नानकमत्ता में आम आदमी पार्टी की रैली की आखिरी समय में रद्द करने के प्रशासन के फैसले के खिलाफ रविवार को देहरादून में आम आदमी पार्टी ने राजभवन कूच कर विरोध जताया। इस दौरान देहरादून पुलिस ने राजभवन कूच कर रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया।


राजभवन कूच कर रहे ‘आप’ कार्यकर्ता गिरफ्तार

राजभवन कूच कर रहे ‘आप’ कार्यकर्ता गिरफ्तारउत्तराखंड के नानकमत्ता में आम आदमी पार्टी की रैली की आखिरी समय में रद्द करने के प्रशासन के फैसले के खिलाफ रविवार को देहरादून में आम आदमी पार्टी ने राजभवन कूच कर विरोध जताया। इस दौरान देहरादून पुलिस ने राजभवन कूच कर रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को तेजी से बढ़ती लोकप्रयिता से भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां घबरा गई हैं। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा पुलिस-प्रशासन के जरिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास कर रही है।

राजभवन कूच कर रहे ‘आप’ कार्यकर्ता गिरफ्तारआप ने कहा कि एक ओर जहां प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री रोड शो निकालकर अपने बेशर्म होने का डंका पीट रहे हैं, उनके रोड शो में दोनो पार्टियां एक दुसरे पर पथराव कर रहीं है उन पर कार्यवाही के नाम पर मात्र अभी वीडियो फुटेज देख कर मुकदमा चलने की बात पुलिस कर रही है लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रभारी विवेक यादव ने राज्यपाल से इस मामले की जांच कराने के साथ ही उनसे मिलने का समय देने की मांग की है। साथ ही कहा है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अनूप नौटियाल समेत अन्य कार्यसमिति के सदस्यों के साथ ही तमाम कार्यकर्ताओं पर सभी धराएं निरस्त कर बिना शर्त अविलंब जेल से रिहा किया जाए। आम आदमी पार्टी ने उनकी मांगें ना माने जाने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे