जहरीली शराब कांड | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, सामने आया इस BJP नेता का नाम

  1. Home
  2. Dehradun

जहरीली शराब कांड | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, सामने आया इस BJP नेता का नाम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को राजधानी देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने गौरव नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच बड़ी खबर यह है कि आरोपी गौरव ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह ठेके के अलावा भाजपा


जहरीली शराब कांड | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, सामने आया इस BJP नेता का नाम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को राजधानी देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने गौरव नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बीच बड़ी खबर यह है कि आरोपी गौरव ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह ठेके के अलावा भाजपा करनपुर मंडल के उपाध्यक्ष अजय सोनकर उर्फ घोंचू और राजा नेगी से शराब खरीदकर होम डिलीवरी करता था। वह 85 रुपए में शराब खरीदकर 100 रुपए में बेचता है। राजा नेगी शराब तस्करी के आरोप में जेल भी जा चुका है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

इस बीच जहरीली शराब पीने से एक और व्यक्ति की हालत बिगड गई है। उसे  कल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद वह आज सुबह घर आ गया था। लेकिन दोपहर बाद उसकी तबियत फिर खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

जहरीली शराब कांड | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, सामने आया इस BJP नेता का नाम

एसएसपी अरुण मोहन जोशी के मुताबिक शराब पीकर मरने वालों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा, ताकि शक की कोई गुजाइंश ना रहे। अब तक की जांच में गौरव आदि के कनाट पैलेस के देसी ठेके से शराब खरीदकर बेचने की बात सामने हो रही है। यह कहना अभी मुश्किल है कि गौरव ठेके से ली गई शराब में किसी तरह की मिलावट करता था या नहीं। यह सब जांच में ही सामने हो पाएगा।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे