अभिनेता इरफान खान नहीं रहे | क्या रही एक्टर की मौत की वजह ?

  1. Home
  2. Country

अभिनेता इरफान खान नहीं रहे | क्या रही एक्टर की मौत की वजह ?

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। इरफान खान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे औऱ उनकी हालत काफी गंभीर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें Colon infection हुआ था। डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के


अभिनेता इरफान खान नहीं रहे | क्या रही एक्टर की मौत की वजह ?

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। इरफान खान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे औऱ उनकी हालत काफी गंभीर थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें Colon infection हुआ था। डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की खबर दी है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान। तुम लड़े और लड़े और लड़े। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हम दोबारा मिलेंगे। सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं। तुमने भी लड़ाई लड़ी। सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया। ओम शांति… इरफान खान को सलाम।

एक्टर इरफान खान का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आंतिम सांस

स्किप हो गई थी कीमोथेरपी – मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उनके करीबी बताते हैं, ‘फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान इरफान खान को एक कीमो थैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट स्किप हो गया। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। 2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवा दिया गया। इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे।’

लंदन में हुआ इलाज – आपको बता दें 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स की देखरेख में ही इलाज करवा रहे थे। पिछले कई महीनों से वह इसी अस्पताल में रूटीन चेकअप करवाते रहे हैं।

अंग्रेजी मीडियम आखिर फिल्म-  भारत लौटने के बाद इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम में काम किया था। किसे पता था ये मूवी इरफान की जिंदगी की आखिरी फिल्म साबित होगी।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे