टनकपुर की दिशा पाटनी बनी ‘एमएस धोनी’ की गर्लफ्रेंड !

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

टनकपुर की दिशा पाटनी बनी ‘एमएस धोनी’ की गर्लफ्रेंड !

उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर शहर की रहने वाली सुपरमॉडल दिशा पाटनी बहुत जल्द हॉलीवुड सुपरस्टार जैकी चैन के साथ ‘कुंगफू योगा’ फिल्म में नजर आयेंगी। दिशा फिल्म में पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर की भूमिका निभायेंगी। वह उत्तराखंड की पहली कलाकार होंगी, जो किसी हॉलीवुड स्टार के साथ फिल्म बनायेंगे। दिशा ने बताया कि


उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर शहर की रहने वाली सुपरमॉडल दिशा पाटनी बहुत जल्द हॉलीवुड सुपरस्टार जैकी चैन के साथ ‘कुंगफू योगा’ फिल्म में नजर आयेंगी। दिशा फिल्म में पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर की भूमिका निभायेंगी। वह उत्तराखंड की पहली कलाकार होंगी, जो किसी हॉलीवुड स्टार के साथ फिल्म बनायेंगे।

दिशा ने बताया कि उनकी बॉलीवुड फिल्म ‘एमएस धोनी’ 30 सितंबर को देशभर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में धोनी का रोल सुशांत सिंह निभा रहे हैं। दिशा इस फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड बनी हैं। दिशा ने खुलासा किया कि वह आजकल हालीवुड स्टार जैकी चैन के साथ ‘कुंगफू योगा’ फिल्म बनाने में व्यस्त हैं। फिल्म 28 भाषाओं में बन रही है, जो नये साल तक रिलीज हो जायेगी। सफलता से बेहद खुश दिशा प्रियंका चोपड़ा की तरह सुपरस्टार बनना चाहती हैं।

इससे पहले बीते नवंबर माह में दिशा पाटनी की पहली तेलगू फिल्म लोफर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में हीरो का रोल वरुण तेज ने किया। टालीवुड फिल्म लोफर सुपरहिट रही।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे