खुशख़बरी | देहरादून-पंतनगर के बीच शुरु हुई हवाई सेवा, इतना है किराया

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

खुशख़बरी | देहरादून-पंतनगर के बीच शुरु हुई हवाई सेवा, इतना है किराया

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) नए साल की शुरुआत की सेथ ही प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी है। कुंमाऊं मंडल के लोगों को राजधानी देहरादून आना-जाने के लिए हवाई सेवा की सौगात मिल गई है, इसी तरह गढ़वाल मंडल के लोग कुमाऊं मंडल आने के लि भी इस सेवा का फायदा ले पाएंगे। शुक्रवार को दून-पंतनगर के बीच


खुशख़बरी | देहरादून-पंतनगर के बीच शुरु हुई हवाई सेवा, इतना है किराया

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) नए साल की शुरुआत की सेथ ही प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी है। कुंमाऊं मंडल के लोगों को राजधानी देहरादून आना-जाने के लिए हवाई सेवा की सौगात मिल गई है, इसी तरह गढ़वाल मंडल के लोग कुमाऊं मंडल आने के लि भी इस सेवा का फायदा ले पाएंगे।

शुक्रवार को दून-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उड़ान योजना के अंतर्गत देहरादून से पंतनगर के बीच हवाई सेवा का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया।

विमान दोपहर तीन बजकर पांच मिनट में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 50 मिनट में पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। वहीं पंतनगर से दून के लिए फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर जाएगी औऱ जौलीग्रांट एयरपोर्ट में 2 बजकर 40 मिनट पर लैंड करेगी।

खुशख़बरी | देहरादून-पंतनगर के बीच शुरु हुई हवाई सेवा, इतना है किराया

दून-पंतनगर के लिए एयर इंडिया सप्ताह में चार दिन ( बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) अपनी सेवाएं देगा। आपको बता दें कि दून-पंतनगर के बीच 42 सीटर प्लेन संचालित होगा। आपको बता दें कि देहरादून-पंतनगर के बीच किराया 1663 रुपये रखा गया है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे