अमित शाह ने किया कांग्रेस पर वार, मोदी सरकार का किया गुणगान

  1. Home
  2. Dehradun

अमित शाह ने किया कांग्रेस पर वार, मोदी सरकार का किया गुणगान

देहरादून (शालिनी) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। राजधानी में प्रबुद्ध एवं विशिष्ट नागरिकों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 10 सदस्यों से शुरू हुआ भारतीय जनसंघ आज


देहरादून (शालिनी) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

राजधानी में प्रबुद्ध एवं विशिष्ट नागरिकों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि  10 सदस्यों से शुरू हुआ भारतीय जनसंघ आज 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीति दल बना है। उन्होंने आगे कहा कि देश के लोकतंत्र को वही राजनीतिक पार्टी बढ़ावा दे सकती है, जिसमें अपना आंतरिक लोकतंत्र हो  भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें एक चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री और एक छोटा सा कार्यकर्ता भी पार्टी अध्यक्ष बन सकता है। शाह ने कहा कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बनी हैं, वहां विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

शाह ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि अमित शाह कांग्रेस की स्थापना आजादी प्राप्त करने के एक जरिए के रूप में हुई थी।  कांग्रेस पार्टी कोई सिद्धान्तों के आधार पर नहीं बनी थी आजादी के बाद गांधी जी ने कई बार कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी।

यूपीए के समय में देश में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए थे लेकिन आज मोदी सरकार को 3 साल हुए हैं, हमारे विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाएं हैं।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे