राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि

  1. Home
  2. Country

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए। दोपहर तीन बजे निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके बेटे रोहन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए। दोपहर तीन बजे निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके बेटे रोहन ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता मौजूद थे।

मुखाग्नि से ठीक पहले मौसम तेजी से बदला और जोरदार बारिश होने लगी। जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बीजेपी मुख्यालय से निगम बोध घाट फूलों से सजी तोप गाड़ी में ले जाया जाया गया। पूरा माहौल ‘जेटली जी अमर रहें’ के नारों से गूंज रहा था। पार्टी कार्यकर्ता और शोकाकुल लोग सुबह से ही बीजेपी मुख्यालय के बाहर जेटली को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कतार में खड़े थे। निगम बोध घाट की ओर से जाने वाली सड़कों पर जेटली को याद करने वाले पोस्टर लगे हुए थे।

बता दें कि 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को दिल्ली स्थित AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उन्हें 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को एम्स से दक्षिणी दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास में रखा गया था। सुबह उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे