मोदी के बाद अब जेटली ने कराई विजय बहुगुणा की किरकिरी !

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

मोदी के बाद अब जेटली ने कराई विजय बहुगुणा की किरकिरी !

हल्द्वानी में राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली ने अपनी ही पार्टी के नेता विजय बहुगुणा पर भी सवाल खड़े कर दिए। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost जेटली ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य


हल्द्वानी में राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली ने अपनी ही पार्टी के नेता विजय बहुगुणा पर भी सवाल खड़े कर दिए। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

जेटली ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार बीते 5 साल में विश्वसनीयता कायम नही कर पाई। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिक्ता केवल षडयंत्रकारी राजनीति से खुद को बचाए रखना थी। सर्वाइवल के लिए जूझ रही थी सरकार। बीते साल मार्च में उत्तराखंड के सियासी घटनाक्रम पर बोलते हुए जेटली ने कहा कि किसी विधानसभा का अध्यक्ष अगर गिनती करने में फरेब कर दे तो इससे बड़ा संविधान का उल्लंघन नही हो सकता। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

गौरतलब है कि राज्य की कांग्रेस सरकार में शुरु के ढ़ाई साल विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री थी, उनके बाद हरीश रावत ने कमान संभाली। विजय बहुगुणा अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जेटली ने सरकार के पांच साल पर सवाल उठाए यानि जिसमें बहुगुणा भी शामिल थे। जेटली तो हल्द्वानी से चले गए लेकिन विजय बहुगुणा की किरकिरी करा गए। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

इससे पहले देहरादून में मोदी ने भी अपनी रैली में भी विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री काल के दौरान हुए केदारनाथ आपदा राहत में चर्चित स्कूटर कांड का जिक्र कर बहुगुणा की किरकिरी कराई थी, जिस पर कांग्रेस ने भाजपा और बहुगुणा को जमकर घेरा था। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

इन्हें हल्के में लेना BJP-कांग्रेस को पड़ सकता है भारी !

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे