महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

  1. Home
  2. Country

महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) चुनाव आयोग की तरफ से महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों ही राज्यों में 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा-महाराष्ट्र में 2 नवंबर, 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में इससे पहले इन राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होंगी। महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं. हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं, जबकि महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख CU और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि प्रत्याशी के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम लिमिट 28 लाख रुपये रहेगी, ये नियम दोनों ही राज्यों में लागू होगा। चुनाव आयोग की ओर से खर्च पर भी नज़र रखी जाएगी। तारीखों का ऐलान करने से पहले चुनाव आयोग ने सुरक्षा का जायजा लिया और तैयारियों को परख कर ही अब चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक दलों से अपील की गई है कि वह अपने प्रचार में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपने प्रचार को आगे बढ़ाएं।

महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सेफ हैं, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को इन्हें डबल लॉक में रखा जाएगा। कोई भी उम्मीदवार और उनके साथी एक निश्चित सुरक्षित दूरी से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर निगाह रख सकते हैं। चुनाव आयोग इस दौरान उम्मीदवारों, पार्टियों के सोशल मीडिया पर भी नज़र रखेगा।

चुनाव आयोग की ओर से इस दौरान अलग-अलग राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे