हल्द्वानी | 17 साल के प्रेमी से मिलने पहुंची 37 साल की ऑस्ट्रेलियन महिला, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | 17 साल के प्रेमी से मिलने पहुंची 37 साल की ऑस्ट्रेलियन महिला, मचा हड़कंप

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 37 साल की ऑस्ट्रेलियन महिला अपने 17 साल के प्रेमी से मिलने कोलकाता से रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जानकारी के अनुसार जब महिला को प्लेटफार्म पर अकेले घूमते हुए देखा गया तो रेलवे अधिकारियों


हल्द्वानी | 17 साल के प्रेमी से मिलने पहुंची 37 साल की ऑस्ट्रेलियन महिला, मचा हड़कंप

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 37 साल की ऑस्ट्रेलियन महिला अपने 17 साल के प्रेमी से मिलने  कोलकाता से रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार जब महिला को प्लेटफार्म पर अकेले घूमते हुए देखा गया तो रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल महिला की स्क्रीनिंग कराई गई। महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह नैनीताल में अपने प्रेमी से मिलने जा रही है।

सूचना पर नैनीताल पंगोट से उसका 17 साल का प्रेमी उसे ले जाने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंच गया। युवक ने महिला का पति होने की बात को नकार दिया और अपनी गर्लफ्रेंड बताया।

हल्द्वानी | 17 साल के प्रेमी से मिलने पहुंची 37 साल की ऑस्ट्रेलियन महिला, मचा हड़कंप

इसके बाद डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची और उस विदेशी महिला को हल्द्वानी में ही क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं, महिला का कहना था कि वह पिछले साल से भारत में है। बनारस से वो एक अन्य साथी के साथ मुरादाबाद तक पहुंची जिसे मुरादाबाद में रोक लिया गया।

वहीं इस युवक ने अधिकारियों को बताया कि वह गोवा में एक होटल में शेफ का कार्य करने के दौरान उससे मिला था। इसके बाद कोलकाता में भी काफी मुलाकातें हुईं और दोनों के बीच प्यार हुआ।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे