झटका | दीवाली पर सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर ! पूरी जानकारी यहां

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

झटका | दीवाली पर सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर ! पूरी जानकारी यहां

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए इस बार दिवाली पर एक बुरी खबर है। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते सातवें वेतनमान के भत्ते एक बार फिर लटक गए हैं। माना जा रहा है कि सरकार चुनाव के दौरान भत्तों का ऐलान नहीं करेगी। प्रदेश में आचार संहिता


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए इस बार दिवाली पर एक बुरी खबर है। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते सातवें वेतनमान के भत्ते एक बार फिर लटक गए हैं। माना जा रहा है कि सरकार चुनाव के दौरान भत्तों का ऐलान नहीं करेगी।

प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले यही माना जा रहा था कि सरकार अक्टूबर माह के आखिरी हफ्ते में सातवें वेतनमान के भत्तों का ऐलान करके कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा देगी। इस बीच निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ आचार संहिता प्रभावी हो गई। यानी सरकार अब भत्तों पर 20 नवंबर के बाद ही कोई निर्णय लेने की स्थिति में है।

वित्त मंत्री प्रकाश पंत की मानें तो ऐसे फैसले आचार संहिता के दायरे में आते हैं, इसलिए सरकार सतर्कता बरतेगी। वहीं आचार संहिता लागू होने के चलते कर्मचारियों का दीपावली बोनस पर भी पेंच है। दरअसल सरकार हर साल अपने कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले बोनस की घोषणा करती है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे