बागेश्वर फूड प्वाइजनिंग केस | एक और मरीज की हुई मौत, दो की हालत गंभीर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

बागेश्वर फूड प्वाइजनिंग केस | एक और मरीज की हुई मौत, दो की हालत गंभीर

हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट)बागेश्वर के बास्ती गांव में विषाक्त भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए एक और मरीज की मौत हो गई है। वहीं दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में मृतकों की संख्या अब बढ़कर चार हो गई है। बीमार हुए मरीजों में दो की हालत गंभीर है। एक मरीज


हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट)बागेश्वर के बास्ती गांव में विषाक्त भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग  का शिकार हुए एक और मरीज की मौत हो गई है। वहीं दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में मृतकों की संख्या अब बढ़कर चार हो गई है।

बीमार हुए मरीजों में दो की हालत गंभीर है। एक मरीज को वेंटीलेटर पर रखा गया है जबकि एक आईसीयू में है। सुशीला तिवारी अस्पताल में 43 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को इलाज के दौरान खिमुली देवी की मौत हो गई।   बता दें कि बास्ती गांव में विवाह समारोह में भोजन करने के बाद लगभग 300 लोग बीमार हो गए थे। गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में शनिवार की देर रात 16 मरीज लाए गए।जबकि रविवार सुबह तीन मरीजों को एयरलिफ्ट कराकर लाया गया। शनिवार देर रात और रविवार सुबह 19 मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए। एसटीएच के  एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रविवार देर शाम भी दो मरीज एसटीएच पहुंचे। इन्हें मिलाकर एसटीएच में कुल 43 मरीज भर्ती हैं।

 

 Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे