कुत्तों के टहलाने पर रोक, पार्कों, स्टेडियम में ले जाने पर भी लगा प्रतिबंध

  1. Home
  2. Country

कुत्तों के टहलाने पर रोक, पार्कों, स्टेडियम में ले जाने पर भी लगा प्रतिबंध

पेईचिंग [उत्तराखंड पोस्ट] दक्षिण पश्चिम चीन में एक शहर में प्रशासन ने दिन में कुत्तों को बाहर टहलाने पर रोक लगा दी है। साथ ही पार्कों, शॉपिंग सेंटर, खेलने की जगहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला युन्नान प्रांत के वेनशान शहर के प्रशासन ने


पेईचिंग [उत्तराखंड पोस्ट] दक्षिण पश्चिम चीन में एक शहर में प्रशासन ने दिन में कुत्तों को बाहर टहलाने पर रोक लगा दी है। साथ ही पार्कों, शॉपिंग सेंटर, खेलने की जगहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

यह फैसला युन्नान प्रांत के वेनशान शहर के प्रशासन ने 29 अक्टूबर को एक अध्यादेश जारी करके लिया। इस अध्यादेश को देश में सबसे कठोर कहा जा रहा है।

अध्यादेश में कहा गया है कि कुत्तों को सुबह सात बजे से पहले और रात 10 बजे के बाद ही बाहर टहलाया जा सकता है। इसमें यह भी कहा गया है कि कुत्तों की चेन एक मीटर (तीन फीट) से अधिक नहीं हो सकती है और उन्हें केवल वयस्क लोग ही टहला सकते हैं। बता दें कि चीन में कुत्ते पालने पर पहले भी कुछ कड़े नियम लागू हैं।

दरअसल, कम्युनिस्ट चीन के संस्थापक माओ त्से तुंग के कार्यकाल में पालतू जानवरों को पालने की प्रवृत्ति को बुर्जुआ (पूंजीपति) शौक के तौर पर माना जाता था। हाल के कुछ दशकों में संपन्नता के बढ़ने के साथ चीनी परिवारों में कुत्ते पालने का शौक बढ़ रहा है। कई शहर अब भी उन नियमों का पालन करते हैं कि किस इलाके में किस आकार के कुत्तों को पालना है। राजधानी पेईचिंग में भी शहर के केन्द्र से बड़े आकार वाले कुत्तों पर प्रतिबंध है।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे