उत्तराखंड | बारात की कार हादसे का शिकार, दूल्हे के पिता की मौत, घर में मचा कोहराम
बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर में आज एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें कांडा के पास बारात की कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दूल्हे के पिता की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह बागेश्वर जिला मुख्यालय से बरात की कार वापस घर को जा रही
बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर में आज एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें कांडा के पास बारात की कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दूल्हे के पिता की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह बागेश्वर जिला मुख्यालय से बरात की कार वापस घर को जा रही थी। कलना बैंड के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में दूल्हे के पिता विनोद पंत की मौत हो गई।
घटना की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। बरात शुक्रवार की रात गोखुरी गांव से जिला मुख्यालय बागेश्वर आई थी। बारात आज सुबह 6 बजे विदा हुई। सुबह साढे़ आठ बजे कलना के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी।
हमारा Youtube चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे