फर्जीवाड़े में फंसा मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी, BCCI ने लगाया दो साल का बैन

  1. Home
  2. Sports

फर्जीवाड़े में फंसा मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी, BCCI ने लगाया दो साल का बैन

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को BCCI ने जम्मू एवं कश्मीर के तेज गेंदबाज रासिख सलाम को उम्र संबंधी फर्जीवाड़ा करने के लिए दो साल के प्रतिबंधित कर दिया है। बोर्ड ने एक बयान जारी कर इंग्लैंड में 21 जुलाई से शुरू हो रहे अंडर 19 इंडिया के तौर पर रासिख के स्थान पर प्रभात


फर्जीवाड़े में फंसा मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी, BCCI ने लगाया दो साल का बैन

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को BCCI ने जम्मू एवं कश्मीर के तेज गेंदबाज रासिख सलाम को उम्र संबंधी फर्जीवाड़ा करने के लिए दो साल के प्रतिबंधित कर दिया है।

बोर्ड ने एक बयान जारी कर इंग्लैंड में 21 जुलाई से शुरू हो रहे अंडर 19 इंडिया के तौर पर रासिख के स्थान पर प्रभात मौर्या को टीम में जगह दी है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने 21 जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे के लिए रासिख के स्थान पर प्रभात को टीम में चुना है। रासिख को बीसीसीआई ने उम्र संबंधी गलत दस्तावेज जमा करने के कारण दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।’

बता दें कि रासिख को 9 जून को अंडर 19 टीम में शामिल किया गया था। भारत की जूनियर टीम को इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं। आपको बता दें कि रासिख इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए भी खेले थे।

फर्जीवाड़े में फंसा मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी, BCCI ने लगाया दो साल का बैन

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे