यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पलटी बस में घुसी कार, तीन की मौत, एक दर्जन घायल
मथुरा (उत्तराखंड पोस्ट) यमुना एक्सप्रेस वे पर एक भयानक हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो मृतक दिल्ली और कन्नौज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि घायल लोग औरैया, मैनपुरी, इटावा आदि जिलों से हैं। जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब दो बजे आगरा से नोएडा की

मथुरा (उत्तराखंड पोस्ट) यमुना एक्सप्रेस वे पर एक भयानक हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो मृतक दिल्ली और कन्नौज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि घायल लोग औरैया, मैनपुरी, इटावा आदि जिलों से हैं।
जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब दो बजे आगरा से नोएडा की तरफ जा रही स्लीपर प्राइवेट बस पलट गई। जिसके बाद रोड पर पलटी बस में एक वैगनार कार भी आकर भिड़ गई। इस दुर्घटना में तीन की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से सड़क पड़े दोनो वाहनों को क्रेन के द्वारा हटवाया।
Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे