बड़ी खबर | कोरोना की चपेट में आने से इस हॉलीवुड सुपरस्टार की हुई मौत

  1. Home
  2. Country

बड़ी खबर | कोरोना की चपेट में आने से इस हॉलीवुड सुपरस्टार की हुई मौत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो चुका है। इसी बीच खबर मिली है कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से हॉलीवुड सुपरस्टार मार्क ब्लम का निधन हो गया है। मार्क पिछले कुछ समय पहले ही कोरोना


बड़ी खबर | कोरोना की चपेट में आने से इस हॉलीवुड सुपरस्टार की हुई मौत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो चुका है। इसी बीच खबर मिली है कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से हॉलीवुड सुपरस्टार मार्क ब्लम का निधन हो गया है।

मार्क पिछले कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री, फैंस भी काफी दुखी हैं।

मार्क का इलाज न्यूयॉर्क के हॉस्पिटल में चल रहा था। इसी अस्पताल में इलाज के दौरान मार्क का निधन हुआ है।मार्क ब्लम के निधन की सूचना उनकी पत्नी जैनेट जैरिश ने ई-मेल के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क के हॉस्पिटल में मार्क ने अपनी आखिरी सांस ली।

बड़ी खबर | कोरोना की चपेट में आने से इस हॉलीवुड सुपरस्टार की हुई मौत

बता दें कि SAG-AFTRA के वाइस प्रेसिडेंट रेबेका डैमेन ने मार्क के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन एक्टर थे और उन्होंने हमेशा नए जब्जे के साथ अपने काम को किया। मार्क ने न्यूयार्क थिएटर कम्युनिटी के उत्थान के लिए कई बड़े काम किए। मार्क ने कई बड़ी फिल्में की हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost        

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे