निकाय चुनाव | भाजपा ने इन बागियों को किया निष्कासित, कांग्रेस के ये 18 बागी भी पार्टी से बाहर

  1. Home
  2. Dehradun

निकाय चुनाव | भाजपा ने इन बागियों को किया निष्कासित, कांग्रेस के ये 18 बागी भी पार्टी से बाहर

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट] भाजपा ने निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दो और कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निकाय चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर पार्टी अब तक 62 बागियों को निष्कासित कर चुकी है। रुद्रपुर में नगर निगम के चुनाव में भाजपा


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट] भाजपा ने निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दो और कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निकाय चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर पार्टी अब तक 62 बागियों को निष्कासित कर चुकी है।

रुद्रपुर में नगर निगम के चुनाव में भाजपा के अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ आखिरकार कार्रवाई हो गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की संस्तुति पर दिलीप अधिकारी समेत 32 भाजपा नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

इन्हें किया गया निष्कासित – वार्ड एक  से आशीष छाबड़ा, वार्ड दो से महेंद्र पाल मौर्या, वार्ड तीन से मनोज दास, वार्ड छह से पूरन पांडेय, स्वाति शर्मा, वार्ड सात से गिरधारी लाल गंगवार, वार्ड आठ से विनेश कुमार, मोतीराम राठौर, गीता गुप्ता, वार्ड नौ से मलकीत कौर, शिव कुमार शिब्बू, वार्ड 10 से मुकेश रस्तोगी, शंकर सरकार, वार्ड 12 से सरिता श्रीवास्तव, रोशनलाल, अनीता आर्य, धर्मेंद्र आर्या, वार्ड 14 से जितेंद्र यादव, वार्ड 16 से हरीश मिश्रा, वार्ड 21 से सचिन गंगवार, मनीष सोनी, वार्ड 23 से भाग्यश्री, वार्ड 33 से विक्रय रावत, रविंद्र धामी, वार्ड 34 से राजकुमार भुसरी, वार्ड 35 से प्रभा देवी, वार्ड 36 से विरेंद्र आर्या, महेंद्र आर्या, वार्ड 38 से शकुंतला कालड़ा, कपिल कालड़ा, वार्ड 39 से सुरेंद्र सिंह सरजू

इसके अलावा कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस अभी तक 56 बागी उम्मीदवारों को पार्टी से बाहर कर चुकी है। कुछ और बागी उम्मीदवार पार्टी के अब भी निशाने पर हैं। उन पर जल्द ही कार्रवाई संभव है। कांग्रेस ने देहरादून के यमुना कॉलोनी वार्ड 33 से अरुण उनियाल, अनूप पासी, मुकेश पासी गोलू, कौलागढ़ वार्ड 31 से राजेंद्र धवन, संजय थापा, यशपाल धवन, सागर गुरुंग, पश्चिमी पटेलनगर वार्ड 44 से आशीष ग्रोवर, प्रीति ग्रोवर, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर से किरण सिंह, एमडी शर्मा, राजेंद्र भंवर, पुनीत सलोनिया, दिग्विजय सिंह,  रवि चौधरी, कुलवंत चड्ढा, नगर पालिका परिषद डीडीहाट से पुष्पा देउपा, नगर पंचायत केलाखेडा को निष्कासित कर दिया है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे