कांग्रेस के दावे कोरे, पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार: भसीन

  1. Home
  2. Dehradun

कांग्रेस के दावे कोरे, पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार: भसीन

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वे कांग्रेस नेताओ की तुलना महाभारत के महान नायको से कर उन महान आत्माओं का अपमान न करें। आज एक बयान में डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि लगता है कि मुख्यमन्त्री को अर्जुन, अपने को पांडव व् भाजपा को कौरव बताने


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वे कांग्रेस नेताओ की तुलना महाभारत के महान नायको से कर उन महान आत्माओं का अपमान न करें।

आज एक बयान में डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि लगता है कि मुख्यमन्त्री को अर्जुन, अपने को पांडव व् भाजपा को कौरव बताने वाले कांग्रेस नेताओं को महाभारत की कथा का ज्ञान नहीं है अथवा उन्होंने अपनी आँखों पर पट्टी बाँध रखी है।

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री को पक्का निशाने बाज बताने वाले कांग्रेस इस बात को भी नहीं देख पा रहे हैं कि मुख्य मंत्री ने सारे तीर अपनी ही पार्टी के बड़े लोगों पर चलाये हैं। इनमे से समझदार व स्वाभिमानी नेता उचित समय पर उचित निर्णय लेकर कांग्रेस से किनारा कर गए बाकी में से कई को उन्होंने चुनाव में ऐसे चक्रव्यूह में फंसा दिया कि वे उसमें ऐसे फंस गए हैं कि कुछ कह भी नहीं पा रहे हैं।

कांग्रेस के दावे कोरे, पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार: भसीन

डॉ भसीन ने कहा कि जहाँ तक चुनाव में विजय का सवाल है तो भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस के दावो के बारे में उनका कहना था कि यदि आँखों पर पट्टी बंधी होतो दीवार पर लिखी सच्चाई को कोई कैसे पढ़ सकता है।

डॉ भसीन ने कांग्रेस नेताओं के इस आरोप कि भाजपा ने बहुत पैसा खर्च किया को कांग्रेस द्वारा बार बार झूठ बोलने की आदत का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर काम पारदर्शी व् जनता के सामने है और उसका हिसाब चुनाव आयोग को दिया जायेगा। जबकि कांग्रेस का सारा काम काले धन का था। पी के टीम को हजारों करोड़ का गुप्त भुगतान, नकदी से लेकर शराब की भारी बरसात ये सब काम कांग्रेस नेताओं ने अंधेरे में किये। क्या कांग्रेस नेता इनका हिसाब देंगे।

डॉ भसीन ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने राज्य को कांग्रेस मुक्त करने के अपने निर्णय पर मुहर लगा दी है और अब इसका खुलासा 11 मार्च को हो जायेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे