“कांग्रेस बिखरा हुआ कुनबा, चुनाव से पहले हुआ धराशाई”

  1. Home
  2. Dehradun

“कांग्रेस बिखरा हुआ कुनबा, चुनाव से पहले हुआ धराशाई”

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस का कुनबा बिखर गया है और विधान सभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस धराशायी हो गई है। आज एक बयान में उन्होंने कहा कि राज्य में एक ओर जनता कांग्रेस को नकार रही है वहीं कांग्रेस में देश और प्रदेश् का हित


“कांग्रेस बिखरा हुआ कुनबा, चुनाव से पहले हुआ धराशाई”

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस का कुनबा बिखर गया है और विधान सभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस धराशायी हो गई है।

आज एक बयान में उन्होंने कहा कि राज्य में एक ओर जनता कांग्रेस को नकार रही है वहीं कांग्रेस में देश और प्रदेश् का हित सोचने वाले लोग कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं। देश के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी का भाजपा में शामिल होना इसी बात का बड़ा प्रमाण है जिसका पूरे देश में सन्देश गया है।

“कांग्रेस बिखरा हुआ कुनबा, चुनाव से पहले हुआ धराशाई”

उन्होंने कहा कि मनोवैज्ञानिक व रणनीतिक तौर पर भी कांग्रेस पराजित हो चुकी है। जहां भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए 70 में से 64 प्रत्याशी घोषित कर पहल ले चुकी है वहीँ कांग्रेस अपने कुनबे के बिखराव में ही फंसी हैं।

“कांग्रेस बिखरा हुआ कुनबा, चुनाव से पहले हुआ धराशाई”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस फ़िराक में भी है कि भाजपा के कुछ लोग उसके साथ आ जायेगे। लेकिन यह भी कांग्रेस की गलत फहमी है। क्योकि भाजपा तो अपने अन्दर के मामलों को सुलझा लेगी जबकि कांग्रेस के डूबते जहाज पर चढ़ने के लिए कोई आने वाला नहीं है।
डॉ भसीन ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की भ्रष्ट व जनविरोधी सरकार के अब प्रदेश् में गिनती के दिन रह गए हैं और 15 फरवरी को राज्य की जनता कांग्रेस की उत्तराखंड से विदाई का बटन दबा देगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे