सांसद पर हमला | बीजेपी ने कहा– उत्तराखंड में जंगलराज

  1. Home
  2. Country

सांसद पर हमला | बीजेपी ने कहा– उत्तराखंड में जंगलराज

बीजेपी सासंद तरुण विजय पर हमले को लेकर भाजपा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि है प्रदेश मे जंगलराज कायम हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने विजय पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। भट्ट ने कहा कि सांसद तरुण विजय


सांसद पर हमला | बीजेपी ने कहा– उत्तराखंड में जंगलराज

सांसद पर हमला | बीजेपी ने कहा– उत्तराखंड में जंगलराजबीजेपी सासंद तरुण विजय पर हमले को लेकर भाजपा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि है प्रदेश मे जंगलराज कायम हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने विजय पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। भट्ट ने कहा कि सांसद तरुण विजय की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती गई है। सुरक्षा में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

राज्यपाल ने भी जतायी नाराजगी | वहीं इससे पहले राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने भी इस घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी थी। उन्होंने सीएम हरीश रावत से तत्काल उचित कदम उठाने को कहा और घटना के लिए देहरादून के जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। राज्यपाल ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी न होना हैरान करने वाला है।

प्रशासनिक लापरवाही से घटी घटना | वहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चकराता में स्थिति नियंत्रण में है। मंदिरों में प्रवेश पर कहीं रोक नहीं है। कल भी मंदिर में प्रवेश करके पूजा कर ली गई थी। बाद में मंदिर से कुछ दूरी पर यह घटना हुई। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही के कारण घटी। घटना के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है। गढ़वाल कमिश्नर घटना की जांच कर रहे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे