उत्तराखंड | भाजपा ने अब इस नेता को किया पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड | भाजपा ने अब इस नेता को किया पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा ने पार्टी विरोधि गतिविधियों में लिप्त होने पर पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सांसद अजय टम्टा के प्रतिनिधि गोविंद सिंह सामंत को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजेंद्र भंडारी नेबताया कि कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देशानुसार


उत्तराखंड | भाजपा ने अब इस नेता को किया पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा ने पार्टी विरोधि गतिविधियों में लिप्त होने पर पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सांसद अजय टम्टा के प्रतिनिधि गोविंद सिंह सामंत को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजेंद्र भंडारी नेबताया कि कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देशानुसार सामंत को पार्टी विरोधी गतिविधियों और घोर अनुशासनहीनता के चलते निष्कासित किया जाता है।

आपको बता दें कि भाजपा नेता सामंत ने चंपावत ब्लॉक के सल्ली से बीडीसी सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। कहा जा रहा है कि 40 सदस्यीय चंपावत ब्लॉक के कई बीडीसी सदस्य उनके संपर्क में हैं। पार्टी का आरोप है कि इन सदस्यों का उपयोग वे भाजपा प्रत्याशी के विरोध में कर रहे हैं।

उत्तराखंड | भाजपा ने अब इस नेता को किया पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

वहीं निष्कासित भाजपा नेता सामंत ने कहा कि उन्होंने पार्टी अनुशासन को नहीं तोड़ा बल्कि उन्हें सल्ली बीडीसी सीट से हराने के लिए भाजपा के कई बड़े नेताओं ने खुल कर साजिश की। वे पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और निष्कासित किए जाने के बावजूद भाजपा के लिए काम करते रहेंगे। 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे