चुनाव से पहले भाजपा की झोली भरी, इस ट्रस्ट ने दिया 144 करोड़ रुपये का चंदा

  1. Home
  2. Country

चुनाव से पहले भाजपा की झोली भरी, इस ट्रस्ट ने दिया 144 करोड़ रुपये का चंदा

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट] वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय जनता पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा दान मिला है। 7 प्रमुख कंपनियों के एक समूह ट्रस्ट ने सत्ताधारी पार्टी को कुल 169 करोड़ रुपये में से 144 करोड़ रुपये का दान दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार प्रूडेंट इल्केट्रोरल ट्रस्ट ने रिपोर्ट जारी करते


नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट] वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय जनता पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा दान मिला है। 7 प्रमुख कंपनियों के एक समूह ट्रस्ट ने सत्ताधारी पार्टी को कुल 169 करोड़ रुपये में से 144 करोड़ रुपये का दान दिया है।

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार प्रूडेंट इल्केट्रोरल ट्रस्ट ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि उसने कांग्रेस और बीजू जनता दल को भी दान दिया है। अब तक हमेशा से छोटी राजनीतिक पार्टियों को दान देने वाले इस ट्रस्ट ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की पार्टी को सबसे बड़ा दान दिया है।

प्रूडेंट ट्रस्ट को पहले सत्या इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट के नाम से जाना चाहता था। जिन कंपनियों ने इस ट्रस्ट के जरिए दान दिया है उनमें डीएलएफ (52 करोड़), भारती ग्रुप (33 करोड़), श्रॉफ ग्रुप 22 करोड़, टोरेंट ग्रुप (20 करोड़), डीसीएम श्रीराम (13 करोड़), केडिला ग्रुप (10 करोड़) और हल्दिया एनर्जी (8 करोड़) शामिल हैं।

इस ग्रुप ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी को उस वक्त केवल 10 करोड़ रुपये दिए थे। 5 करोड़ रुपये ट्रस्ट ने बीजू जनता दल को दिए थे। इससे पहले ट्रस्ट ने शिरोमणि अकाली दल, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल को भी दान दिया था।

आपको बता दें कि देश की 90 फीसदी कंपनियां केवल इस ट्रस्ट के जरिए ही राजनीतिक पार्टियों को चंदा देती हैं। देश में इस वक्त 22 पंजीकृत इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट हैं, जिनमें प्रूडेंट सबसे बड़ा है।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

भारतमाला परियोजना | उत्तराखंड में 18 हजार करोड़ की लागत से चीन सीमा तक बन रही हैं सड़कें

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे