लोकसभा चुनाव | बीजेपी ने इस केंद्रीय मंत्री के IAS बेटे चुनावी मैदान में उतारा, दिया टिकट

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

लोकसभा चुनाव | बीजेपी ने इस केंद्रीय मंत्री के IAS बेटे चुनावी मैदान में उतारा, दिया टिकट

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को हरियाणा की हिसार संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए टिकट मिलते ही बृजेंद्र सिंह ने वीआरएस मांग लिया है। इतना ही नहीं चौधरी बीरेंद्र सिंह


लोकसभा चुनाव | बीजेपी ने इस केंद्रीय मंत्री के IAS बेटे चुनावी मैदान में उतारा, दिया टिकट

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को हरियाणा की हिसार संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए टिकट मिलते ही बृजेंद्र सिंह ने वीआरएस मांग लिया है।

इतना ही नहीं चौधरी बीरेंद्र सिंह ने बेटे को टिकट मिलते ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने राजनीति ने रिटायर होने का फैसला लिया है और इसके लिए वे अपने सभी पदों से इस्तीफा देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा हाईकमान को पत्र लिख दिया है।

कहा जा रहा है कि परिवारवाद के आरोपों से बचने के लिए बीरेंद्र सिंह ने इस्तीफे का दांव चला है। बीरेंद्र सिंह इस समय कैबिनेट में मंत्री और राज्यसभा सदस्य हैं।

लोकसभा चुनाव | बीजेपी ने इस केंद्रीय मंत्री के IAS बेटे चुनावी मैदान में उतारा, दिया टिकट

इस्तीफे के पेशकश करते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब भाजपा चुनाव के लिए मैदान में उतरती है, तो वह राजवंशीय शासन का विरोध करती है। इसलिए मैंने सोचा कि अगर मेरे बेटे बृजेंद्र को चुनाव टिकट मिलता है तो मैं राज्यसभा और केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही राजनीति से रिटायरमेंट ले लूंगा। अब टिकट मिल गया है, इसलिए मैंने अमित शाह को पत्र लिख दिया है। अब पार्टी जो फैसला करे, मैं तैयार हूं।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे