भाजपा नेता का राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान, मामला दर्ज
ऊधमसिंह नगर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा ने जेएनयू मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। बाजवा ने राहुल गांधी का सिर काटकर जेएनयू के गेट पर लगाने वाले का मंदिर बनाने की घोषणा की। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाजवा के खिलाफ धारा 153 बी और
ऊधमसिंह नगर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा ने जेएनयू मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। बाजवा ने राहुल गांधी का सिर काटकर जेएनयू के गेट पर लगाने वाले का मंदिर बनाने की घोषणा की। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाजवा के खिलाफ धारा 153 बी और धारा 504 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
भाजपा नेता बाजवा ने अपने बयान में कहा था कि देश के टुकड़े करने की बात करने वालों का साथ देकर राहुल गांधी ने देशद्रोही होने का परिचय दिया है, जो सहन योग्य नहीं है। आरोप है कि बाजवा ने मीडिया से कहा था कि जो व्यक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सिर काटकर जेएनयू के गेट पर लगाएगा, वह उस व्यक्ति का मंदिर बनवाएंगे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे