इस भाजपा विधायक ने अब टोल प्लाजा पर किया हंगामा, गाली गलौज !

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

इस भाजपा विधायक ने अब टोल प्लाजा पर किया हंगामा, गाली गलौज !

किच्छा (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) अपने कारनामों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा के रुद्रपुर विधायक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मामला है रुद्रपुर-किच्छा नेशनल हाईवे टोल प्लाजा का। जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर-किच्छा नेशनल हाईवे निर्माण पूरा हुए बिना टोल टैक्स वसूले जाने से नाराज हो गए। इतना ही नहीं विधायक


इस भाजपा विधायक ने अब टोल प्लाजा पर किया हंगामा, गाली गलौज !

किच्छा (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) अपने कारनामों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा के रुद्रपुर विधायक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मामला है रुद्रपुर-किच्छा नेशनल हाईवे टोल प्लाजा का।

जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर-किच्छा नेशनल हाईवे निर्माण पूरा हुए बिना टोल टैक्स वसूले जाने से नाराज हो गए। इतना ही नहीं विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान टोल कर्मचारियों से जमकर गालीगलौज की गयी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की।

दरअसल सितारगंज से काशीपुर तक 77.2 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण कर रही गल्फार कंपनी देवरिया गांव के पास टोल प्लाजा लगाकर वाहनों से टोल टैक्स वसूल रही है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

इस भाजपा विधायक ने अब टोल प्लाजा पर किया हंगामा, गाली गलौज !

आरोप है कि रविवार को विधायक ठुकराल समर्थकों संग वहां पहुंचे और टोल वसूल रहे कर्मचारियों को भगाकर टोल बंद कर दिया। विधायक का कहना था कि काम पूरा नहीं होने के बावजूद कंपनी गलत तरीके से टैक्स वसूल रही है।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे