BJP विधायक पर महिलाओं ने फेंका कीचड़, भागना पड़ा उल्टे पांव

  1. Home
  2. Dehradun

BJP विधायक पर महिलाओं ने फेंका कीचड़, भागना पड़ा उल्टे पांव

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) देहरादून में राजपुर विधानसभा से भाजपा विधायक खजानदास को अपने विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। इतना ही नहीं गुस्साई महिलाओं ने विधायक पर कीचड़ फेंका और धक्का-मुक्की की। दरअसल क्षेत्र में भारी बरसात के चलते बुधवार को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक खजानदास डालनवाला क्षेत्र में शुक्रवार


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो)  देहरादून में राजपुर विधानसभा से भाजपा विधायक खजानदास को अपने विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। इतना ही नहीं गुस्साई महिलाओं ने विधायक पर कीचड़ फेंका और धक्का-मुक्की की।

दरअसल क्षेत्र में भारी बरसात के चलते बुधवार को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक खजानदास डालनवाला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पहुंचे। यहां इंदर रोड पर तीन दिन पहले अतिवृष्टि के चलते कई लोगों घरों में पानी भर गया था। यहां रिस्पना के उफान में बहने से दो लोगों की मौत भी हो गई थी।

इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्या सुनीं और प्रभावित परिवारों को फौरी तौर पर दो से तीन हजार रुपये की धनराशि के चेक भी बांटे। लेकिन इस बीच आक्रोशित भीड़ ने विधायक से न सिर्फ हाथापाई करने का प्रयास किया बल्कि उन पर कीचड़ तक फेंक दिया। भीड़ ने विधायक निधि से क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के साइन बोर्ड भी तोड़ डाले।

महिलाओं की नाराजगी थी कि तीन दिन से उनके रहने-सोने और खाने-पीने का ठिकाना नहीं है। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं, घर का सारा सामान बरसात में बह गया और विधायक को अब उनकी याद आई है।

भीड़ के उग्र तेवर देख विधायक व उनके समर्थकों को उल्टे पांव लौटना पड़ा। भाजपा विधायक ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजकुमार के इशारे पर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया।

Viral वीडियो- महिलाओं ने धन सिंह रावत को घेरा, धक्का देकर भागे मंत्री जी !

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

जब जगुआर ने किया मगरमच्‍छ का शिकार, ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे